Showing posts with label उदासी. Show all posts
Showing posts with label उदासी. Show all posts

Sunday, March 29, 2009

आकाशनीम.८

स्टीव के आने के ठीक एक दिन पहले मैंने अपने जीवन की प्रथम कविता लिख डाली, उसी कमरे मे बैठ कर। कुछ ऎसी ही रौशनी मेरे जीवन से हट गयी थी, फिर उसी रौशनी का मुझे कितना अधिक इंतज़ार था,उस सूर्यास्त को देख कर महसूस हुआ। मेरी तनहानियों को किसीसे बांटने की बेकरारी से चाह थी। माहौल मे आकाशनीम की भीनी, भीनी महक........मुझे गेहेन उदासियोंकी खाईमे गिरा रही थी......क्या कभी इसमेसे उभर पाऊँगी...? अनागतकी किसे ख़बर थी ...? मेरा वर्तमान तो ना दिन था, ना रात.....


उन दिनों नरेन्द्र मुम्बई मे होनेवाली उनकी प्रदर्शनी को लेकर कुछ ज़्यादाही व्यस्त थे। घंटों अपने स्टूडियो मे बिता देते थे। काफी सारे चित्र मुम्बई जा चुके थे। माजी की हालत और पूर्णिमा की वजह से मेरा वैसेही उनके साथ जान संभव नही था और अब तो स्टीव भी आ रहा था।


स्टीव के घर मे प्रवेश से लेकर उसकी विदातक एकेक पल मेरे मानस पर अंकित होकर रह गया। नरेन्द्र उसे स्टेशन पर लेने गए थे। जब लौटे तो उन लोगों के स्वागत के लिए मैं सामने आयी और स्टीव को देख चकित रह गयी । उसने पूर्णत: भरतीयपरिधान पहना हुआ था। कुरता,पाजामा और मोजडी। मेरे चहरे के चकित भावों को स्टीव ने भांप लिया और नमस्कार के लिए हाथ जोड़ते हुए कहा,"समझ गया। मुझे ये लिबास बोहोत अच्छा लगता है। वैसेभी जैसा देस वैसा भेस,इस उक्ती को मैं मानता हूँ।"


हम लोगों ने नरेंद्रके स्टूडियो मे ही चाय ली। स्टीव नरेन्द्र के चित्रों के मुआयना और प्रशंसा करता रहा। वहाँ पर दीदी का एक बड़ा-सा चित्र लगा हुआ था। उसे दिखाते हुए नरेन्द्र बोले,
"ये नीला, मीना की बड़ी बहन ,मेरी पहली पत्नी,जो अब इस दुनियामे नही है। मेरी बेटी को जन्म देते समय चल बसी," और उनका गला रुंघ-सा गया।


इन सब बीच की घटनाओं से स्टीव अनभिज्ञ था,क्योंकि दोनो ओर से चला पत्रों का सिलसिला नरेन्द्र की पिता की मृत्यु के बाद रूक गया था।

क्रमशः

आकाशनीम १५ ,

"घबराओ मत मीनू! ये कोई अदालत नही है। मैनेभी प्यार किया है। अगर तुम्हे स्टीव से प्यार हो गया तो कोई पाप नही है। अपराध तो तुमसे नियातिने किया है। आगे जब भी तुम्हरा दिल घबराए, तुम उदास महसूस करो, मेरे पास चली आना। यकीन मानो, मीनू, मैभी इन आँखों मे ऎसी गहरी उदासी देखता हूँ तो मेरा मन घबरा उठता है। आओ, तुम्हे पूर्णिमाके कमरेमे ले चलता हूँ।"

उस धैर्य और गाम्भीर्य की प्रतिमूर्ती के प्रती मैं और भी नतमस्तक हो गयी। इतने विशाल र्हिदयी पुरुषकी , इतने महान कलाकार की पत्नी होनेका सौभाग्य नियती ने मुझे दिया था लेकिन मेरे साथ ये विडम्बना भी कर डाली थी के ये रिश्ता केवल नाम मात्र के लिए हो कर रह गया था।
येही नियती का विधान था........

और माजी! वो स्नेह की उमड़ती अविरल धरा, जिसने बार, बार सरोबार किया था, जिसने मुझे दियाही दिया था, माँगा कुछ नही था, उनके बारेमे क्या कहूँ!!उनकी उम्र ज्यादा नही थी। मुझे याद आया, दीदी के विवाह का दिन, जब सब माजी को नरेंद्र की बड़ी बहन समझ रहे थे। तेजस्वी कान्ती,गौरवर्ण , काले घने बाल, फूर्तीली चाल,हँसमुख, शालीन चेहरा, किसेभी मोह ले! दीदीकी मृत्युने उनके जीवनके कई साल छीन लिए थे। वे बुढिया गयी थीं।

उनके मृत्युकी पूर्व संध्या मुझे याद है। बेहद कमजोर हाथोंसे उन्होने मेरे माथेको छुआ था और कहा था," बेटी, मैं तेरी रुणी हूँ। तूने पूर्णिमा और नरेंद्र के लिए, मेरे लिए, इस घरके लिए अपना जीवन अर्पण कर दिया। बदलेमे तूने क्या पाया ये मैं नही जानती, लेकिन क्या खोया ये जानती हूँ। किसी ना किसी रुपमे, कभी ना कभी, तेरा समर्पण तुझे फल देगा। इंतज़ार करना।"

मैं अवाक् सुन रही थी। मैंने उस दुबले पतले शरीरमे अपना मूह छुपाया और अपने आसुओं को राहत देदी। माजीने सूरजकी पहली किरनके साथ आख़री साँस ली थी....
क्रमशः